प्रदेश कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, शिवराज सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग

प्रदेश कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, शिवराज सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग

भोपाल। प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने बुधवार को कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर विंध्याचल भवन के भूतल पर प्रदर्शन किया। नारे लगाते हुए कर्मचारियों ने विंध्याचल भवन से मंत्रालय तक रैली का आयोजन किया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत करना। पदोन्नति के अवसर तत्काल प्रभाव से बहाल किए जाएं।

कर्मचारियों के लिए बीमा सुविधा बहाल की जाए प्रमुख मांगों को लेकर आज विंध्याचल भवन के कर्मचारी भूतल पर एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने वहां आधे घंटे तक नारेबाजी की। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने आंशिक प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार आने वाले 10 दिनों के अंदर प्रदेश के कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने एवं वेतन वृद्धि के आदेश दें नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website