अंतर्राज्यीय वन माफिया मध्यप्रदेश में गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय वन माफिया मध्यप्रदेश में गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ विभिन्न विभागों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वन विभाग ने अंतर्राज्यीय वन माफिया गोकुल बिश्नोई को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसके खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। उप वन संरक्षक (वन्य प्राणी) रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स, वन्य प्राणी स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की भोपाल और स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हरदा जिले के कांकरिया निवासी कुख्यात माफिया गोकुल बिश्नोई को पकड़ा गया।

बताया गया है कि वन माफिया गोकुल के खिलाफ प्रदेश के कई मंडलों में प्रकरण दर्ज हैं। इसके खिलाफ महाराष्ट्र और राजस्थान में भी कई प्रकरण दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि यह अवैध कटाई, अवैध व्यापार और अवैध शिकार का आरोपी था। इसे जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला बदर भी किया गया था।

पकड़ा गया गोकुल विश्नोई बैतूल, खंडवा, देवास, उज्जैन, सीहोर एवं हरदा के जंगलों से विर्निदिष्ट वनोपज सागोन को काटकर प्रदेश के बाहर राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा में अवैध परिवहन एवं उसके व्यापार में लिप्त था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website