4 साल का दीपेंद्र यादव बोरवेल में गिरा,40 फीट गहराई में फंसा

4 साल का दीपेंद्र यादव बोरवेल में गिरा,40 फीट गहराई में फंसा

छतरपुर: छतरपुर में बुधवार को 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा और पठापुर गांव के पास की है। बारिश की संभावना काे देखते हुए ग्रामीणों ने बोरवेल के ऊपर एक छतरी बना दी है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। बोरवेल के अंदर कैमरा डाला गया है, जिसमें बच्चे का मूवमेंट नजर आया है।

जानकारी के अनुसार छतरपुर के नारायणपुरा निवासी अखिलेश यादव का 4 साल का बेटा दीपेंद्र यादव बोरवेल में गिर गया है। वह परिवार के साथ खेत पर गया था, जहां खेलते-खेलते वह बोरवेल में गिर गया। ये घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि मासूम दीपेन्द्र यादव 40 फीट की गहराई पर फंसा है। बच्चा बात कर रहा है। बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website