सैफई में अखिलेश ने जमकर खेली फूलों की होली, तस्वीर आई सामने

सैफई में अखिलेश ने जमकर खेली फूलों की होली, तस्वीर आई सामने

इटावा: उत्तर प्रदेश के यादवलैंड कहे जाने वाले सैफई में सोमवार को होली का रंग जमकर खिला। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर वर्ष की भांति इस बार भी फूलों की होली में शामिल हुए। अपने पैतृक गांव सैफई में अखिलेश ने जमकर होली खेली। उन्होंने अपने आवास पर बनाए गए मंच से सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर जमकर फूल उछाले। इस दौरान सपा के महासचिव प्रो रामगोपाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। होली पर्व के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रण दिया था।

इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि होलिका दहन एवं होली की सतरंगी शुभकामनाएं एवं बधाई। आइए भारतीय संस्कृति के बहुरंगी रंगों में रंग कर प्रेम एवं सौहार्द से एक-दूजे के गले लगें।

English Website