शिवराज ने राममंदिर निर्माण के लिए दिया एक लाख का चेक

शिवराज ने राममंदिर निर्माण के लिए दिया एक लाख का चेक

भोपाल, | राम की नगरी अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक लाख रुपए की सहयोग राशि का चेक देते हुए कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर बन रहा है। इसमें उनका सहयोग गिलहरी जैसा है। राम मंदिर निधि संग्रह अभियान में जिम्मेदारी का निर्वाहन करने वाले पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री चौहान से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दल को एक लाख रुपए का चेक सहयोग राशि के तौर पर सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर बन रहा है। इस मंदिर निर्माण में हमारे (शिवराज) परिवार की भी एक इंट लगे। यह गिलहरी जैसा सहयोग है।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले पदाधिकारियों का कहना है कि राम मंदिर के लिए होने वाले संग्रह को लेकर पूरे देश में उत्साह है। इस अभियान के जरिए लगभग पांच लाख गांव गांव तक करीब 13 करोड़ लोगांे से संपर्क किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले पदाधिकारियों में विनायक राव देशपांडे, अशोक पांडे, राजेश तिवारी, खगेंद्र भार्गव, पीताम्बर राजदेव, सुशील और बृजेश शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website