रामबन में मलबे में फंसे तीन और मजदूरों के शव मिले, अब तक 4 मौतें, 7 मजदूरों की तलाश जारी

रामबन में मलबे में फंसे तीन और मजदूरों के शव मिले, अब तक 4 मौतें, 7 मजदूरों की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर टनल हादसे में तीन और मजदूरों का शव मिला। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या चार हो गई है। मलबे में अभी भी 6 मजदूर फंसे हुए हैं। गुरुवार रात 11 बजे रामबन जिले के खूनी नाले के पास बन रही टनल का एक हिस्सा धंस गया था। मलबे में 12 मजदूर फंस गए थे। हालांकि उस दौरान दो घायलों को निकाल लिया गया था।

इसके बाद शुक्रवार शाम को रेस्क्यू के दौरान 1 मजदूर का शव निकाला गया था। 20 मई को ही शाम करीब साढ़े 5 बजे रेस्क्यू के दौरान तेज आंधी के दौरान एक बार फिर से लैंड स्लाइड हुआ और निर्माणाधीन टनल का हिस्सा 24 घंटे में दूसरी बार धंस गया। हालांकि इस बार कोई मजदूर या कर्मचारी तो नहीं फंसा लेकिन रेस्क्यू में लगीं मशीनें दब गईं।

शनिवार यानी आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 6 घंटे बाद दूसरे मजदूर का शव मिला। दोपहर में दो और मजदूरों का शव मिला। फिलहाल मलबे में पिछले तीन दिन से दबे 6 और मजदूरों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website