ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- वह मेरी हत्या की रच रहे साजिश

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- वह मेरी हत्या की रच रहे साजिश

कोलकाता। ममता बनर्जी के चोटिल पांव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा मेरी हत्या करने की साजिश रच रही है? ममता ने बांकुड़ा रैली में भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश चलाएंगे या बंगाल में हमारा उत्पीड़न करने के लिए साजिश रचेंगे?

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने मेरे निदेशक, सुरक्षा को हटा दिया है, क्या निर्वाचन आयोग को अमित शाह चला रहे हैं? इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री कोलकाता में बैठकर साजिश कर रहे हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि वो ममता को नहीं रोक पाएंगे। इस बार ममता ने मंच से दुर्गा पाठ, इससे पहले उन्होंने चंडी पाठ किया था जो खूब चर्चा में रहा था।

ममता ने अपने संबोधन में कहा कि हम बंगाल में बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। भाजपा बाहुबल के दम पर बंगाल जीतने की कोशिश में है। व्हीलचेयर पर बैठीं बनर्जी ने कल कहा था कि जब तक ‘‘उनके हृदय में धड़कन है और कंठ में आवाज है” वह लड़ेंगी वहीं शाह ने उन्हें ‘‘उनके गुंडों के हाथों मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की मांओं के दर्द को याद करने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website