बिहार समेत 3 राज्यों में 57 की मौत, असम में 7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, बारिश की चेतावनी

बिहार समेत 3 राज्यों में 57 की मौत, असम में 7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: मानसून से पहले कुछ राज्यों में आंधी और बारिश तबाही बनकर आई है। अकेले बिहार, असम और कर्नाटक तीन ऐसे राज्य हैं, जहां बिजली गिरने और बाढ़ की चपेट में आने से करीब 57 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग ने 21 से 24 मई तक कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 23 मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

असम में तो हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां ब्रह्मपुत्र और उसके साथ बहने वाली नदियों में बाढ़ ने इस कदर तबाही मचा रखी है कि सैकड़ों गांव जल समाधि ले चुके हैं। वहीं 7 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। फसलें भी चौपट हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website