बिहार में नीतीश का नेतृत्व जिन्हें स्वीकार, वही रहेंगे राजग का हिस्सा : संजय जायसवाल

बिहार में नीतीश का नेतृत्व जिन्हें स्वीकार, वही रहेंगे राजग का हिस्सा : संजय जायसवाल

पटना,| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार करने वाले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा रहेंगे। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ही बिहार राजग के नेता हैं और गठबंधन में सारी चीजें नीतीश के नेतृत्व में हो रही हैं।

उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा भी बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है।

जायसवाल ने कहा, “राजग में वही रहेंगे जो नीतीश जी के नेतृत्व को राज्य में स्वीकार करते हैं।”

माना जा रहा है कि जायसवाल ने यह साफ संदेश लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को दिया है। दरअसल, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा है कि उन्हें नीतीश का नेतृत्व स्वीकार नहीं है, हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहने की बात कही थी।

जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा सहित राजग के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website