फिर बढ़े एलपीजी के दाम, सरकार ने महीने में दूसरी बार की मूल्य वृद्धि

फिर बढ़े एलपीजी के दाम, सरकार ने महीने में दूसरी बार की मूल्य वृद्धि

नई दिल्ली: गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं।आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं।इससे देश के अधिकतर शहरों में LPG सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए के पार है। देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।7 मई को एलपीजी के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपए महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ था। आज इसके रेट में 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website