पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- भारत अब महान नहीं, बदनाम है, मोदी बताएं- क्या देश नारों पर ही चलेगा

पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- भारत अब महान नहीं, बदनाम है, मोदी बताएं- क्या देश नारों पर ही चलेगा


सतना। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व CM कमलनाथ ने एक बार फिर भाजपा को घेरा है। कमलनाथ ने कहा है कि भारत महान नहीं, बल्कि बदनाम है। हालत ये है, विदेशों में अब भारतीय ड्राइवरों की टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नहीं है। इसके लिए पीएम मोदी और उनकी सरकार जिम्मेदार है। मोदी सरकार को केंद्र में 30 मई को 7 साल पूरे हो रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए। बताना चाहिए कि क्या देश नारों पर ही चलेगा? क्या हुआ रोजगार का? कहां पहुंची महंगाई?
कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। अगर नहीं तो खोया है तो ऐसा विकृत विचार है। ऐसा कांग्रेस का अध्यक्ष भारत का नागरिक कहलाने का हकदार नहीं है। कमलनाथ जी की जांच कराना चाहिए। सोनिया गांधी को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।
सतना जिले के मैहर दौरे पर शुक्रवार को आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने कोविड से हुई मौतों पर एक बार फिर शिवराज सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख लाशें श्मशान पहुंची हैं। इनमें से 80 % शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से किया गया है। जनता को दिखाई देने वाले सरकारी आंकड़े झूठे हैं। उन्होंने कहा- प्रदेश में इन दिनों कोविड माफिया चल रहा है। अस्पतालों में बेड से लेकर दवाओं में कई गुना पैसे वसूले जा रहे हैं।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- मोदी जी ने भारत को बदनाम कर दिया है, इसलिए भारतीयों पर विश्व ने आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। विदेशों में भारतीयों की ऐसी ​छवि बन गई है कि टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नहीं है।

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री ​कमलनाथ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पहले से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मैहर पहुंचे। इसके पहले वे विशेष विमान से दिल्ली से चलकर खजुराहो आए। यहां से मैहर पहुंचे। हेलीपैड में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीधे मैहर मंदिर की डेउढ़ी पर पहुंचे। क्योंकि कोरोना प्रोटोकाॅल के कारण मैहर मंदिर बंद था। उन्होंने नीचे गेट पर ही पुरोहितों की मौजूदगी में पूजा अर्चना की।

इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बाबा अलाउददीन खां मैहर कला अकादमी के सदस्य व नलतरंग वादक प्रभूदयाल द्विवेदी के ​निधन पर घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी रहे मनीष चतुर्वेदी के घर पहुंचकर शोक शोक जताया। वे करीब 1 बजे जबलपुर रवाना हो गए।

सोशल डिस्टेंसिंग के नियम हवा में, मास्क भी नहीं आया नजर
आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दौरे के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही कई लोग मास्क लगाए नजर आए। वहीं पूजा अर्चना करते समय किसी भी जनप्रतिनिधि का मास्क नहीं नजर आया। हालांकि काफिला निकले समय ज्यादातर नेता एक दूसरे से चिपके नजर आए। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त इंसीडेन्ट कमांडर भी बेबस नजर आए।

English Website