मप्र के नौगांव में 48° तापमान के साथ दुनिया का 7वां सबसे गर्म शहर

मप्र के नौगांव में 48° तापमान के साथ दुनिया का 7वां सबसे गर्म शहर

दिल्ली: देश में गर्मी का कहर जारी है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को कई शहरों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि राजस्थान, दिल्ली, MP सहित कई शहरों में पारा 46 डिग्री के लगभग है। इससे लोगों को काफी परेशानी होगी। हालांकि, इस साल देश में मानसून के समय से पहले आने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शनिवार को प्रदेश का नौगांव 48 डिग्री तापमान के साथ दुनिया का 7वां सबसे गर्म शहर रहा। बीते 16 साल में ऐसा पहली बार है, जब मई का पहला पखवाड़ा इतना तपा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को 27 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भोपाल भी शामिल है।  दिल्ली के कई इलाकों में आज भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के लगभग है। हालांकि, अगले हफ्ते थोड़ी राहत दिल्ली वासियों को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website