नेपाल को एक और सौगात, भारत की मदद से बनी जल निकासी व्यवस्था का उद्घाटन

नेपाल को एक और सौगात, भारत की मदद से बनी जल निकासी व्यवस्था का उद्घाटन

नईदिल्ली/काठमांडू। नेपाल के सरलाही जिले में भारत की मदद से बनाई गई जल निकासी व्यवस्था का उद्घाटन किया गया। बीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूत नितेश कुमार और मलंगवा नगरपालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होमनाथ सुबेदी ने मलंगवा नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 और चार में बनाई गई जल निकासी व्यवस्था का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत ने इस परियोजना के लिये 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है। इस परियोजना से मलंगवा नगरपालिका में लगभग 500 परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले भारत ने नेपाल में शुरू हुए एक माध्यमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए भी 26.6 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। बीते महीने दोनों देशों ने 108 किलोमीटर लंबी नई सड़क का भी संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था। यह सड़क भारतीय सीमा को नेपाल के कई इलाकों से जोड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website