नागिन फेम पर्ल वी पुरी को मिल गई जमानत, रेप का लगा था आरोप

नागिन फेम पर्ल वी पुरी को मिल गई जमानत, रेप का लगा था आरोप

मुंबई। नागिन एक्टर पर्ल वी पुरी को अब जमानत मिल गई है। एक्टर पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है।महिला और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की और पुलिस ने 4 जून की देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

पर्ल की खास दोस्त करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी उनके फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा है, “सत्यमेव जयते। हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है। इस पोस्ट में करिश्मा ने आईस्टैंडविथपर्लवीपुरी, ट्रुथनेवरहाइड्स, पीवीपी जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है।” आपको बता दें, पर्ल वी पुरी को इस पूरे मामलें में सिर्फ जमानत मिली है। अब तक मामला पूरी तरह से नहीं सुलझा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website