देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सबसे कम 14,313 नए मामले

देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सबसे कम 14,313 नए मामले

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दिन में 181 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में 12,447 की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 2,14,900 रह गए हैं जो कुल मामलों का 0.63 फीसद है। मरीजों के उबरने की दर लगातार बढ़ रही है और मृत्युदर स्थिर बनी हुई है। पूरे 224 दिन यानी साढ़े सात महीने बाद देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सबसे कम 14,313 नए मामले मिले हैं। इनमें केरल में करीब सात हजार और महाराष्ट्र में करीब दो हजार मामले शामिल हैं। पिछले दिनों की तुलना में दोनों राज्यों में नए मामलों में भारी गिरावट आई है।दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर भी दो फीसद से नीचे बरकरार है। कोरोना महामारी से गंभीर रूप से जूझ रहे दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में हालात सुधरने से पूरे देश में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

देश में कोरोना की स्थिति

भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

24 घंटे में नए मामले 14,313

कुल सक्रिय मामले 2,14,900

24 घंटे में टीकाकरण 65.86 लाख

कुल टीकाकरण 96.33 करोड़

मंगलवार सुबह 08ः00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 14,313

कुल मामले 3,39,85,920

सक्रिय मामले 2,14,900

मौतें (24 घंटे में) 181

कुल मौतें 4,50,963

ठीक होने की दर 98.04 फीसद

मृत्यु दर 1.33 फीसद

पाजिटिविटी दर 1.21 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 1.48 फीसद

जांचें (सोमवार) 11,81,766

कुल जांचें 58,50,38,043

मंगलवार शाम 06ः00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

महाराष्ट्र 7.16 लाख

उत्तर प्रदेश 5.33 लाख

गुजरात 2.94 लाख

राजस्थान 2.17 लाख

मध्य प्रदेश 1.51 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website