दिल्ली: तिहाड़ जेल से रिहा हुए इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर जोरदार स्वागत

दिल्ली: तिहाड़ जेल से रिहा हुए इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर जोरदार स्वागत

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओपी चौटाला जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा पूरी होने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। 

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला आज करीब सुबह 9.30 बजे अपनी रिहाई के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। यहां कागजी कार्रवाई पूरी कर रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उनके पोते कर्ण चौटाला उनके साथ रहे। 

तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनेलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए। दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर हजारों की संख्या में इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने पहुंचे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website