दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में कल फिर चक्का जाम करेंगे किसान

दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में कल फिर चक्का जाम करेंगे किसान

नई दिल्ली: मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में करीब ढाई माह से किसान आंदोलन जारी है। किसान कल दिल्ली को छोड़कर एनसीआर समेत देश भर में चक्का जाम करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चे ने कल यानी कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 12 से दोपहर 3 बजे तक किसान चक्का जाम करने की घोषणा की है। वहीं किसी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन भी तैयारी में जुटा हुआ है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा।

किसान नेता राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं इस पर दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चक्का जाम को लेकर हमसे किसी भी किसान नेता ने संपर्क नहीं किया है, लेकिन दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस इसको लेकर काफी गंभीर है। दरअसल शनिवार होने के कारण हाईवे पर अच्छी खासी वाहनों की भीड़ होती है। 26 जनवरी की हिंसा से काफी लोग आंदोलन को लेकर गुस्सा भी हैं। ऐसे में पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है।

शाह की एसएन श्रीवास्तव से मुलाकात
किसानों के चक्का जाम करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्का जाम के पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव के साथ गुरुवार को बैठक की। इस बारे में सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार, श्रीवास्तव ने शनिवार को किसान यूनियनों द्वारा आहूत चक्का जाम के मद्देनजर उठाए गए एहतियाती कदम और शहर में सुरक्षा की स्थिति से केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website