जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भीषण आग, 6 कर्मचारी झुलसे

जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भीषण आग, 6 कर्मचारी झुलसे

केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में गुरुवार दोपहर अचानक फीलिंग सेक्शन में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काम कर रहे 6 कर्मचारी झुलसकर घायल हो गए। आग फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 637 में लगी। आग देख फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आग से झुलसे कर्मचारी करन आर्या ने बताया कि दोपहर में साथियों के साथ काम कर रहा था। कुछ साथी बिल्डिंग के भीतर थे। अचानक भीतर से धुआं निकलते देखा। जब तक कुछ समझ पाता, आग भड़क गई। सभी लोग यहां-वहां भागने लगे। दो साथी तो जलते हुए बाहर भागे। उस समय ऐसा लग रहा था जैसे पूरा सेक्शन आग के हवाले हो गया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website