चित्रकूट में फर्जी मतपत्रों को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

चित्रकूट में फर्जी मतपत्रों को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

नोएडा। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। कहीं समय से तो कहीं देर से काउंटिंग शुरू हुई। मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन हुआ है। एटा में मतगणना केंद्र पर दो प्रत्याशी समर्थक भिड़ गए जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिरोजाबाद में मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी। इटावा में पहला रिजल्ट घोषित हो गया है, जसवंतनगर ग्राम पंचायत चांदपुर बीबामऊ से बृजेन्द्र सिंह जीत गए हैं। 

अलीगढ़ में दो पूर्व सीएम घरानों की जोरदार टक्कर, प्रतिष्ठा दांव पर
अलीगढ़ का पंचायत चुनाव पूरे उत्तर प्रदेश में सुर्खियों में छाया है, क्योंकि यहां पर दो पूर्व सीएम घरानों की जोरदार टक्कर हो रही है। जिसमें पूर्व सीएम कल्याण सिंह और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के घराने की दो महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, दोनों खेमों का तनाव बढ़ता जा रहा है। पूर्व सीएम एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह ‘राजू’ की समधन विजय देवी भाजपा से जिपं अध्यक्ष पद दावेदार हैं। वहीं पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र के बहनोई संजय यादव की पत्नी अर्चना देवी सपा की उम्मीदवार हैं। 

प्रयागराज में अधिकांश केंद्रों पर गिनती काफी धीमी
प्रयागराज में कई मतगणना स्थलों पर प्रथम चरण की गणना का कार्य पूरा हो गया है। अधिकांश केंद्रों पर गिनती काफी धीमी गति से चल रही है। वहीं, अलीगढ़ के खैर बीडीओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं हाथरस के मुरसान की मतगणना केंद्र पर पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय मौजूद हैं। इसके अलावा मुरसान के मतगणना केंद्र पर पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय भी मौजूद हैं।
 
गोरखपुर के खजनी ब्लॉक के ग्राम सभा बिगही से साधना 290 वोट पाकर विजयी घोषित हुई हैं। कैंपियरगंज ब्लाक में रमवापुर से ग्राम प्रधान पद के लिए भरथरी 42 वोट से जीते। रामचौरा से दिलीप यादव 360 वोटों से जीते। बनकटा से राजमन 78 वोट से जीते। बजहां से विनय जायसवाल 61 वोट से जीते हैं।

हस्तिनापुर के गांव ताजपुरा में ग्राम पंचायत प्रधान पद पर जगमति 10 वोट से जीतीं
मेरठ में हस्तिनापुर के गांव ताजपुरा में ग्राम पंचायत प्रधान पद पर जगमति 10 वोट से विजय घोषित हो गई हैं। प्रधान पद पर दरिया पुर गांव से धर्म सिंह विजेता घोषित किए गए। धर्म सिंह को 297 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 239 मत मिले। बागपत के विकासखंड खेकड़ा में प्रधान पद का पहला रिजल्ट घोषित हो गया है। ग्राम पंचायत भैडापुर की अंजू देवी 41 वोट से विजयी हुई। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने प्रमाण पत्र सौंपा।

बागपत के पिलाना ब्लॉक में प्रधान पद का पहला रिजल्ट आया। अब्दुल्लापुर मेवला ग्राम पंचायत से कुसुम विजयी घोषित। सहारनपुर के नागल ब्लाक में चुनाव का पहला परिणाम घोषित। ग्राम पंचायत दुगचाडा से 1075 वोट लेकर प्रधान बने सचिन कुमार। दूसरे नंबर पर रहे मनोज कुमार को मिले मात्र 583 वोट।
 
गोरखपुर में सात ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित
गोरखपुर के उरुवा विकास खंड के सात ग्राम पंचायतों के परिणाम आ गए है। बेसहनी से धर्मेंद्र, अरव जगदीश से शिवकुमार सिंह, टेंगरी से राधिका, बरपार माफी से आरजू, रग्घूपुर से संजय कुमार, अहिरौली बुजुर्ग से रामाज्ञा सिंह, 7 महुई बुजुर्ग से अशोक कुमार सिंह जीते गए हैं। जीते हुए प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। मतगणना शांति पूर्वक चल रही है। मतगणना में किसी प्रकार से सोशल दूरी का पालन नहीं हो रहा है। हर काउंटर पर भारी भीड़ है।

कन्नौज में निगोह खास से प्रधान पद पर भाजपा नेता की पत्नी की जीत
चित्रकूट जिले में पहाड़ी ब्लॉक के खरसेड़ा ग्राम पंचायत से प्रधान पद पर लवदीप शुक्ला जीत गए हैं। कन्नौज जिले में निगोह खास से प्रधान पद पर भाजपा नेता विपिन दुबे की पत्नी शिप्रा तीस वोटों से जीती हैं। कन्नौज जिले में छिबरामऊ विकासखंड के अतिराजपुर में राजीव तिवारी 185 वोटों से जीते हैं। अम्बुज दुबे दूसरे स्थान पर रहे।

लोनी में पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी
गाजियाबाद के लोनी में पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है अधिकारी काउंटिंग करके कुछ ही देर में बताएंगे इसके साथ साथ दूसरे राउंड की करीब 12 टेबल पर मतगणना पूरी हो चुकी है। 8 टेबल पर मतगणना चल रही है।

English Website