कोरोना: 46,498 नए केस आए, 58,540 मरीज ठीक हुए और 978 ने जान गंवाई

कोरोना: 46,498 नए केस आए, 58,540 मरीज ठीक हुए और 978 ने जान गंवाई

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,498 नए मरीजों की पहचान हुई। 58,540 ठीक हो गए और 978 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। 12 अप्रैल के बाद, यानी 76 दिन में पहली बार ऐसा हुआ जब 1,000 से कम लोगों की मौत हुई। तब 880 लोगों ने दम तोड़ा था। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी रविवार को 13,034 कम हो गई। अब कुल 5 लाख 68 हजार 48 मरीजों का इलाज चल रहा है।

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. महाराष्ट्र
    यहां रविवार को 9,974 लोग संक्रमित पाए गए। 8,562 लोग ठीक हुए और 405 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.21 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.22 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. छत्तीसगढ़
    राज्य में रविवार को 244 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 364 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 9.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,431 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,596 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  3. उत्तर प्रदेश
    यहां रविवार को 164 लोग संक्रमित पाए गए। 169 लोग ठीक हुए और 75 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,518 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,165 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. राजस्थान
    यहां रविवार को 162 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 264 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,914 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,733 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    राज्य में रविवार को 112 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 305 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,051 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,687 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. दिल्ली
    दिल्ली में रविवार को 259 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 285 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,965 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,568 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां रविवार को 39 नए मामले सामने आए। 129 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,917 लोगों की मौत हो गई। 816 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website