कोरोना: 24 घंटे में 48,415 नए मरीज मिले, 61,494 ठीक हुए और 988 की मौत

कोरोना: 24 घंटे में 48,415 नए मरीज मिले, 61,494 ठीक हुए और 988 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को 48,415 नए मरीजों की पहचान हुई। 61,494 ठीक हो गए और 988 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,083 की कमी आई है। हालांकि, केरल के आंकड़े कुछ डरा रहे हैं। यहां बीते दो दिनों से नए केस 13,500 से ज्यादा आ रहे हैं। इससे पहले 21 जून को यह संख्या घटकर 7,449 तक पहुंच गई थी।

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां बुधवार को 13,658 नए मामले सामने आए। 11,808 लोग ठीक हुए और 142 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 29.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,236 लोगों की मौत हो गई। 1,00,877 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां बुधवार को 9,771 लोग संक्रमित पाए गए। 10,353 लोग ठीक हुए और 141 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.21 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. छत्तीसगढ़
    राज्य में बुधवार को 403 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 352 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 9.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,439 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,964 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां बुधवार को 156 लोग संक्रमित पाए गए। 292 लोग ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.80 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,591 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,796 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. राजस्थान
    यहां बुधवार को 100 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 191 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,921 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,471 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. गुजरात
    राज्य में बुधवार को 90 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 304 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,059 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,013 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  7. दिल्ली
    दिल्ली में बुधवार को 94 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 240 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,977 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,379 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  8. मध्यप्रदेश
    यहां बुधवार को 33 नए मामले सामने आए। 78 लोग ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,969 लोगों की मौत हो गई। 570 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website