कोरोना: 24 घंटे में 40,111 केस आए, 42,322 ठीक हुए और 725 की जान गई

कोरोना: 24 घंटे में 40,111 केस आए, 42,322 ठीक हुए और 725 की जान गई

नई दिल्ली। देश में रविवार को 40,111 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 42,322 लोग ठीक हुए और 725 लोगों को संक्रमण की वजह से जान गंवानी पड़ी। बीते दिन हुई मौतों का आंकड़ा 88 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 लोगों की मौत हुई थी। राहत की एक बात यह भी रही कि रविवार को देश में 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 10 से भी कम लोगों की जान गई। यानी यहां मौतों का आंकड़ा दहाई से भी कम रहा। वहीं, 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के चलते एक भी मौत नहीं हुई।

यहां 10 से भी कम मौतें
दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड।

यहां एक भी मौत नहीं
चंडीगढ़, नगालैंड, मिजोरम, सिक्किम, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार।

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. महाराष्ट्र
    यहां रविवार को 9,336 लोग संक्रमित पाए गए। 3,378 लोग ठीक हुए और 306 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.23 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.23 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. छत्तीसगढ़
    राज्य में रविवार को 229 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 211 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 9.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,456 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,345 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  3. उत्तर प्रदेश
    यहां रविवार को 126 लोग संक्रमित पाए गए। 305 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.81 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,640 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,264 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. दिल्ली
    दिल्ली में रविवार को 94 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 111 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,995 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 992 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. राजस्थान
    यहां रविवार को 71 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 147 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,938 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,180 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. गुजरात
    राज्य में रविवार को 70 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 128 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,069 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,467 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां रविवार को 47 नए मामले सामने आए। 50 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,009 लोगों की मौत हो गई। 479 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website