कोरोना: 24 घंटे के आंकड़ों ने डराया, 45724 मरीज मिले, 44506 ठीक हुए

कोरोना: 24 घंटे के आंकड़ों ने डराया, 45724 मरीज मिले, 44506 ठीक हुए

नई दिल्ली। देश में बुधवार को 45,724 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 44,506 लोग ठीक हुए और 819 की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 359 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में 56 दिनों के बाद नए केस ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा आए हैं। 56 दिन बाद ही एक्टिव केस में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले 12 मई को 3.62 लाख केस आए थे और 3.52 लाख मरीज ठीक हुए थे। इसी दिन एक्टिव केस में 6,399 की बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही थी।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, देश में 7 जुलाई तक कोरोना के कुल 42.52 करोड़ सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। बुधवार को 18.93 लाख सैंपल्स टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33 लाख 81 हजार 671 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 36 करोड़ 48 लाख 47 हजार 549 तक पहुंच गया है।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    राज्य में बुधवार को 15,600 नए मामले सामने आए। 11,629 लोग ठीक हुए और 148 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,108 लोगों की मौत हो गई। 1.07 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां बुधवार को 9,558 लोग संक्रमित पाए गए। 8,899 लोग ठीक हुए और 326 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.23 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.14 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. छत्तीसगढ़
    राज्य में बुधवार को 330 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 315 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक 9.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,464 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,017 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां बुधवार को 116 लोग संक्रमित पाए गए। 191 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.82 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,666 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,947 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. दिल्ली
    दिल्ली में बुधवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 64 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,005 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 858 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. गुजरात
    राज्य में बुधवार को 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 289 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,072 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,969 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  7. राजस्थान
    यहां बुधवार को 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 128 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,942 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 935 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  8. मध्यप्रदेश
    यहां बुधवार को 28 नए मामले सामने आए। 32 लोग ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,019 लोगों की मौत हो गई। 441 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website