कोरोना: बीते दिन 49823 केस आए, 57833 मरीज ठीक हुए और 1258 की मौत

कोरोना: बीते दिन 49823 केस आए, 57833 मरीज ठीक हुए और 1258 की मौत

नई दिल्ली। देश में शनिवार को 49,823 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 57,833 लोगों ने कोरोना को मात दी, लेकिन 1258 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 9,287 की गिरावट रिकॉर्ड की गई। पिछले 15 दिनों की बात करें, तो देश में 5 लाख 37 हजार 481 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले 10 जून को 11 लाख 18 हजार 818 एक्टिव केस थे, जो बीते दिन घटकर 5 लाख 81 हजार 104 तक पहुंच गए हैं।

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. महाराष्ट्र
    यहां शनिवार को 9,812 लोग संक्रमित पाए गए। 8,752 लोग ठीक हुए और 511 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.20 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. छत्तीसगढ़
    राज्य में शनिवार को 361 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 526 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 9.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,427 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,720 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  3. उत्तर प्रदेश
    यहां शनिवार को 164 लोग संक्रमित पाए गए। 328 लोग ठीक हुए और 62 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,443 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,197 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. राजस्थान
    यहां शनिवार को 141 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 170 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,910 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,839 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    राज्य में शनिवार को 122 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 352 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,045 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,883 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. दिल्ली
    दिल्ली में शनिवार को 85 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 158 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,961 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,598 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां शनिवार को 46 नए मामले सामने आए। 204 लोग ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,896 लोगों की मौत हो गई। 927 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website