कोरोना: बीते दिन 41463 संक्रमित मिले, इतने ही मरीज ठीक भी हुए, 898 मौतें भी हुईं

कोरोना: बीते दिन 41463 संक्रमित मिले, इतने ही मरीज ठीक भी हुए, 898 मौतें भी हुईं

नई दिल्ली। देश में शनिवार को कोरोना के 41,463 मामले सामने आए। इस दौरान इतने ही यानी 41,463 मरीजों ने महामारी को मात दी। जबकि 898 लोगों की बीते दिन संक्रमण की वजह से मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 908 की कमी हुई। रिकवरी की बात करें, तो पिछले कई दिनों से कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा रही है। रोजाना औसतन 40 हजार लोग ठीक हो रहे हैं। ऐसे में रविवार को ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद है।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    राज्य में शनिवार को 14,087 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,867 लोग ठीक हुए और 109 की मौत हुई। अब तक 30.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,489 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.15 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां शनिवार को 8,296 लोग संक्रमित पाए गए। 6,026 लोग ठीक हुए और 494 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.06 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.14 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.12 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. छत्तीसगढ़
    राज्य में शनिवार को 359 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 487 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक 9.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,475 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,862 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां शनिवार को 98 लोग संक्रमित पाए गए। 183 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.82 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,693 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,608 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. दिल्ली
    दिल्ली में शनिवार को 76 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 81 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,012 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 792 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. राजस्थान
    यहां शनिवार को 56 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 119 लोग ठीक हुए। इस दौरान एक व्यक्मि की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,945 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 750 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. गुजरात
    राज्य में शनिवार को 53 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 258 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,073 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,151 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  8. मध्यप्रदेश
    यहां शनिवार को 27 नए मामले सामने आए। 40 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,025 लोगों की मौत हो गई। 392 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website