कोरोना: बीते दिन 30029 नए मामले सामने आए, 39020 लोग ठीक हुए और 420 की मौत

कोरोना: बीते दिन 30029 नए मामले सामने आए, 39020 लोग ठीक हुए और 420 की मौत

नई दिल्ली। पिछले छह दिन से लगातार 40 हजार से ज्यादा केस दर्ज होने के बाद सोमवार को कोरोना मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में 30,029 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 39,020 लोगों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 420 लोगों की जान गई।

केरल में बीते दिन 13984 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छह दिन बाद केरल में 20 हजार के कम मामले दर्ज किए गए हैं, इसका असर देश के कोरोना आंकड़ों पर पड़ा है। यहां सोमवार को कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,029
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,020
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 420
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.17 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.08 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.25 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.98 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

आंसू से भी फैल सकता है कोरोना
अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ने एक रिसर्च में यह दावा किया है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के आंसुओं से भी वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा है। इस स्टडी के लिए 120 मरीजों की RT-PCR रिपोर्ट आने के 48 घंटों के भीतर आंसू के नमूने लिए गए थे। रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 60 मरीजों में आंसुओं के जरिए वायरस शरीर के दूसरे हिस्से में पहुंच गया। जबकि 60 मरीजों में ऐसा नहीं हुआ।

ओडिशा के भुवनेश्वर में 100% वैक्सीनेशन
ओडिशा का भुवनेश्वर शहर 100% वैक्सीनेशन करने वाला देश का पहला शहर बन गया है। यानी यहां 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। भुवनेश्वर में 18 साल से ज्यादा उम्र के 9 लाख लोग हैं। इनमें 31 हजार हेल्थ केयर वर्कर, 33 हजार फ्रंट लाइन वर्कर हैं। 5 लाख 17 हजार लोगों की उम्र 18 से 44 साल के बीच है। 3 लाख 25 हजार लोग 45 साल से ज्यादा उम्र के हैं। सभी का टीकाकरण हो चुका है।

केरल को लेकर सख्त हुए राज्य
कर्नाटक ने अपनी सीमा पर सख्ती शुरू कर दी है। कर्नाटक ने तलापड्डी में केरल से आने वाले ऐसे हजारों लोगों को सिर्फ इसलिए लौटा दिया, क्योंकि उनके पास आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी। वहीं, झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे को पत्र भेजकर केरल, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से आने वाले ट्रेन यात्रियों का ब्याेरा और RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट मांगने की पहल शुरू की है। विभाग ने यह भी कहा है कि तीनों राज्यों से आने वाली ट्रेनों का ठहराव झारखंड के जिन स्टेशनों पर है, वहां उतरने वाले यात्रियों का ब्योरा लेकर उनकी जांच की जाएगी।

भारत में मिलेगा कोरोना का नेजेल स्प्रे
देश में जल्द ही कोरोना ट्रीटमेंट के लिए काम आने वाला नेजल स्प्रे मिलने लगेगा। भारतीय कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने स्प्रे बनाने वाली कनाडा की कंपनी सैनोटाइज रिसर्च एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के साथ सोमवार को करार किया है। कंपनी अब भारत के अलावा सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग, ताइवान, नेपाल, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम, श्रीलंका सहित एशिया के कई देशों में स्प्रे सप्लाई करने का काम करेगी।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां सोमवार को 13,984 लोग संक्रमित पाए गए। 15,923 लोग ठीक हुए और 118 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,956 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.65 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां सोमवार को 4,869 लोग संक्रमित पाए गए। 8,429 लोग ठीक हुए और 90 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 75,303 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. दिल्ली
    दिल्ली का सोमवार का डेटा उपलब्ध नहीं हो पाया है। यहां रविवार को 63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 34 लोग ठीक हुए और 3 की मौत भी हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,052 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 580 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां सोमवार को 24 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 42 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,763 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 626 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    राज्य में सोमवार को 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 25 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 251 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. मध्यप्रदेश
    यहां सोमवार को 17 नए मामले सामने आए और 10 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,513 लोगों की मौत हो गई। 132 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  7. राजस्थान
    यहां सोमवार को 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 31 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 241 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  8. छत्तीसगढ़
    यहां सोमवार को 236 नए केस दर्ज हुए। इस दौरान 234 लोगों ने कोरोना को मात दी और 3 की मौत हुई। अब तक यहां 10.02 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 13,528 लोगों की संक्रमण से जान गई है। यहां 9.87 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website