कोरोना: देश में 46,280 केस मिले, 56 दिनों के बाद 24 घंटे में इतने ज्यादा मामले आए; इनमें केरल के 31,445 संक्रमित शामिल

कोरोना: देश में 46,280 केस मिले, 56 दिनों के बाद 24 घंटे में इतने ज्यादा मामले आए; इनमें केरल के 31,445 संक्रमित शामिल

नई दिल्ली। देश में 46,280 कोरोना के नए मरीज मिले। यह 56 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 1 जुलाई को 46,781 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 34,242 संक्रमित ठीक हुए और 605 की मौत हो गई। केरल में स्थिति फिर गंभीर नजर आ रही है। यहां बुधवार को 31,445 संक्रमित मिले और 20,271 ठीक हुए। इस दौरान 215 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। राज्य का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 19.03% हो गया है।

प्रमुख राज्यों का हाल:

  1. केरल
    यहां बुधवार को 31,445 लोग संक्रमित पाए गए। 20,271 लोग ठीक हुए और 215 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 38.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,972 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.70 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां बुधवार को 5,031 लोग संक्रमित पाए गए। 4,380 लोग ठीक हुए और 216 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.36 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,183 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. दिल्ली
    दिल्ली में बुधवार को 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 86 लोग ठीक हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 389 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां बुधवार को 30 लोग संक्रमित पाए गए। 36 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,794 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 346 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    राज्य में बुधवार को 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 17 लोग ठीक भी हुए और 1 व्यक्ति की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 159 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. राजस्थान
    यहां बुधवार को 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 15 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 121 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां बुधवार को 5 नए मामले सामने आए और 10 ने बीमारी को मात दी। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 79 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website