कोरोना: देश में 41755 संक्रमित मिले और 39289 ठीक हुए, केरल में सबसे ज्यादा 15637 केस आए

कोरोना: देश में 41755 संक्रमित मिले और 39289 ठीक हुए, केरल में सबसे ज्यादा 15637 केस आए

नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस में फिर उछाल देखने को मिला है। 24 घंटे में 41,755 नए मरीजों की पहचान हुई और 39,289 ठीक हुए। 578 संक्रमितों ने जान गंवाई। 7 दिन बाद नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही है। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 मरीजों की पहचान हुई थी और 44,529 ठीक हुए थे। इसके साथ ही एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को 1,875 एक्टिव केस बढ़े हैं।

देश में सबसे ज्यादा 15,637 नए मरीज केरल में मिले हैं। यहां यह आंकड़ा 35 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यहां 9 जून को 16,204 केस आए थे। यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,535 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,755
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,289
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 578
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.09 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.01 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.12 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.26 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां बुधवार को 15,637 लोग संक्रमित पाए गए। 12,974 लोग ठीक हुए और 128 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 31.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,938 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.17 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां बुधवार को 8,602 लोग संक्रमित पाए गए। 6,067 लोग ठीक हुए और 170 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.68 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.26 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.06 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. छत्तीसगढ़
    राज्य में बुधवार को 252 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 370 लोग ठीक हुए और चार की मौत हुई। अब तक 9.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,486 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,028 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां बुधवार को 83 लोग संक्रमित पाए गए। 134 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,704 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,428 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. दिल्ली
    दिल्ली में बुधवार को 77 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 71 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हो गई। अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,021 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 688 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. राजस्थान
    यहां बुधवार को 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 90 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,947 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 558 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. गुजरात
    राज्य में बुधवार को 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 71 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,074 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 801 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  8. मध्यप्रदेश यहां बुधवार को 11 नए मामले सामने आए और 19 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,508 लोगों की मौत हो गई। 271 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website