कोरोना: देश में 41576 नए मरीज मिले, 39125 ठीक हुए, 5 दिन बाद एक्टिव केस में बढ़ोतरी

कोरोना: देश में 41576 नए मरीज मिले, 39125 ठीक हुए, 5 दिन बाद एक्टिव केस में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़त देखी जा है। बीते 24 घंटे में देश में 41,576 नए मामले दर्ज किए गए। 39,125 मरीज ठीक हुए और 491 की मौत हो गई। ऐसा पांच दिन बाद हुआ है जब 40 हजार से नए मरीजों की पहचान हुई। इससे पहले 5 अगस्त को 45 हजार केस समाने आए थे। वहीं, रिकवर करने वालों की संख्या भी 3 अगस्त के बाद सबसे कम रही। इससे कम 36,552 संक्रमित 3 अगस्त को ठीक हुए थे।

गुरुवार को एक्टिव केस में 1,955 की बढ़ोतरी हुई। बीते पांच दिन से इसमें कमी आ रही थी। अब कुल 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, केरल में भी नए केस बढ़े हैं। यहां 23,500 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19,411 ठीक हुए और 116 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 3,973 बढ़ोतरी हुई। यह बीते 8 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 3 अगस्त को 7,899 एक्टिव केस बढ़े थे।

वैक्सीन मिक्सिंग पर एक और रिसर्च के लिए DGCI की मंजूरी
कोवीशील्ड और कोवैक्सिन की मिक्सिंग पर स्टडी के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने मंजूरी दे दी है। यह स्टडी वेल्लोर (तमिलनाडु) के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज द्वारा की जाएगी। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने 29 जुलाई को इस स्टडी की सिफारिश की थी। इसका ट्रायल 300 लोगों पर किया जाएगा। इसका मकसद यह पता लगाना है कि एक व्यक्ति को अलग-अलग वैक्सीन के डोज देने का क्या असर हो सकता है।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां बुधवार को 23,500 लोग संक्रमित पाए गए। 19,411 लोग ठीक हुए और 116 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 36.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 34.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,120 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.75 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां बुधवार को 5,560 लोग संक्रमित पाए गए। 6,944 लोग ठीक हुए और 163 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.34 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 64,570 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. मध्यप्रदेश
    यहां बुधवार को 10 नए मामले सामने आए और 14 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 132 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां बुधवार को 24 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 63 लोग ठीक हुए, जबकि एक मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,776 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 505 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    यहां बुधवार को 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 28 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,077 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 194 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. राजस्थान
    यहां बुधवार को 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 21 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 195 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. दिल्ली
    दिल्ली में बुधवार को 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 47 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,068 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 494 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website