कोरोना: देश में 40215 नए केस आए और 42338 ठीक हुए, 623 लोगों की मौत भी हुई

कोरोना: देश में 40215 नए केस आए और 42338 ठीक हुए, 623 लोगों की मौत भी हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना के आंकड़े फिर आगाह कर रहे हैं। बीते 24 घंटे में 40,215 नए मरीज मिले, 42,338 ठीक हुए और 623 लोगों ने जान गंवा दी। केरल में सबसे ज्यादा 14,539 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही यह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों के मामले में भी टॉप पर पहुंच गया है। अब यहां 1 लाख 15 हजार 184 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र 1 लाख 4 हजार 406 एक्टिव केस के साथ दूसरे नंबर पर है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 40,215
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,338
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 623
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.09 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.11 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.24 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

उत्तराखंड में इस साल भी कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कोरोना की वजह से यह फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा स्थगित नहीं की गई है। CM योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 को निर्देश दिए हैं कि पारंपरिक कांवड़ यात्रा कोविड प्रोटोकॉल के साथ हो सकेगी।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां मंगलवार को 14,539 लोग संक्रमित पाए गए। 10,331 लोग ठीक हुए और 124 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 30.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,810 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.15 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां मंगलवार को 7,243 लोग संक्रमित पाए गए। 10,331 लोग ठीक हुए और 196 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.72 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.26 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. छत्तीसगढ़
    राज्य में मंगलवार को 295 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 658 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। यहां अब तक 9.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,482 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,150 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां मंगलवार को 56 लोग संक्रमित पाए गए। 149 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,704 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,479 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. दिल्ली
    यहां मंगलवार को 76 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 84 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,020 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 685 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. राजस्थान
    यहां मंगलवार को 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 76 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,945 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 613 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. गुजरात
    राज्य में मंगलवार को 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 113 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,074 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 719 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  8. मध्यप्रदेश
    यहां मंगलवार को फिर एक बार पुराने कोरोना केस का एडजस्टमेंट किया गया। इसकी वजह से 1,390 नए मामले दर्ज किए गए। 1501 मरीज ठीक हुए और 2 संक्रमितों की मौत हुई। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,508 लोगों की मौत हो गई। 279 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website