कोरोना देश में: 24 घंटे में 58,562 नए मरीज मिले, 87,493 ठीक हुए और 1,537 ने जान गंवाई

कोरोना देश में: 24 घंटे में 58,562 नए मरीज मिले, 87,493 ठीक हुए और 1,537 ने जान गंवाई

नई दिल्ली। देश में शनिवार को कोरोना के 58,562 मरीज मिले, 87,493 लोग ठीक हुए और 1,537 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 30,518 की कमी रिकॉर्ड की गई। राहत की बात है कि 24 घंटे में मिले नए संक्रमितों की संख्या पिछले 81 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 मार्च को 53,237 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 58,562
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 87,493
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1537
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.98 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.87 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.86 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 7.24 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में रविवार से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है। बीते दिन हुई कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया। इस तरह से तेलंगाना देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने पूरी तरह से लॉकडाउन को हटाने का ऐलान किया है। इसी के साथ राज्य में अब किसी भी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. महाराष्ट्र
    यहां शनिवार को 8,912 लोग संक्रमित पाए गए। 10,373 लोग ठीक हुए और 682 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.17 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.32 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. छत्तीसगढ़
    राज्य में शनिवार को 479 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,001 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। अब तक 9.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,377 लोगों की मौत हो चुकी है। 9,531 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  3. उत्तर प्रदेश
    यहां शनिवार को 257 लोग संक्रमित पाए गए। 592 लोग ठीक हुए और 51 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.04 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.77 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,132 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 4,957 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. गुजरात
    राज्य में शनिवार को 228 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 874 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,028 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 6,579 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  5. राजस्थान
    यहां शनिवार को 193 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 518 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,891 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 3,451 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. दिल्ली
    दिल्ली में शनिवार को 135 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 201 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 14.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.04 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,907 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,372 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां शनिवार को 110 नए मामले सामने आए। 365 लोग ठीक हुए और 30 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,737 लोगों की मौत हो गई। 2,442 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website