कोरोना: देश में लगातार दूसरे दिन 40 हजार से ज्यादा केस आए, 11,125 एक्टिव केस बढ़े

कोरोना: देश में लगातार दूसरे दिन 40 हजार से ज्यादा केस आए, 11,125 एक्टिव केस बढ़े

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दो दिन में कुछ बढ़ी है। बीते 24 घंटे में 44,543 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 32,920 मरीज ठीक हुए और 493 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 11,125 का उछाल आया है। अब 3.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में बुधवार को 46,280 केस आए थे।

सबसे ज्यादा केस केरल में आ रहे हैं। यहां बीते दो दिन से 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को 30,077 केस आए। इससे पहले यहां बुधवार को 31,445 केस आए थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 44,543
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 32,920
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 493
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.26 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.18 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.36 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.38 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

  1. केरल
    यहां गुरुवार को 30,077 लोग संक्रमित पाए गए। 18,997 लोग ठीक हुए और 162 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 39.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,134 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.81 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां गुरुवार को 5,108 लोग संक्रमित पाए गए। 4,736 लोग ठीक हुए और 159 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.36 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,393 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. दिल्ली
    दिल्ली में गुरुवार को 45 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 21 लोग ठीक हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 413 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां गुरुवार को 10 लोग संक्रमित पाए गए। 14 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,794 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 342 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    राज्य में गुरुवार को 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 18 लोग ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 157 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. राजस्थान
    यहां गुरुवार को 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 17 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 107 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    प्रदेश में गुरुवार को 6 नए मामले सामने आए और 9 ने बीमारी को मात दी। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 76 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website