कोरोना: देश में बीते 24 घंटे में 31,923 कोरोना केस, 252 मौतें

कोरोना: देश में बीते 24 घंटे में 31,923 कोरोना केस, 252 मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में गुरुवार (23 सितंबर) को फिर से बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देशभर में पिछले 24 घंटों में 31,923 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 282 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 31,990 लोग कोविड-19 से रिकवर हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,01,604 है। जो पिछले 187 दिनों में सबसे कम है। देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 4,46,050 है। वहीं अब तक डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 3,28,15,731 है। देश में बीते 24 घंटे में 71,38,205 वैक्सीन डोज लगाई गई है। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 83,39,90,049 (83.39 करोड़) है।

केरल में बीते 24 घंटों में 19,675 नए कोरोना केस, 142 मौतें
देश में फिलहाल सबसे अधिक कोरोना वायरस के मामले केरल से आ रहे हैं। गुरुवार (23 सितंबर) को केरल से कोरोना वायरस के 19,675 मामले सामने आए हैं और 142 लोगों की मौत हुई है।

ओडिशा में 644 नए कोरोना केस, 7 लोगों की हुई मौत
ओडिशा सरकार द्वारा जारी किए गए गुरुवार (23 सितंबर) को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा में कल कोरोना वायरस के 644 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है और 445 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। ओडिशा में कुल एक्टिव केसों की संख्या 5,713 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार (23 सितंबर) को पिछले 24 घंटों में 31,923 नए कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं। वहीं 282 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 31,990 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 01 हजार 604 है, जो 187 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। देश में कोविड-19 से अब तक 4 लाख 46 हजार 050 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 83,39,90,049 (83.39 करोड़) वैक्सीन डोज लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website