कोरोना: देश में बीते दिन 42966 संक्रमित मिले, 41491 ठीक हुए और 641 की मौत

कोरोना: देश में बीते दिन 42966 संक्रमित मिले, 41491 ठीक हुए और 641 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 42,966 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 41,491 लोग ठीक हुए और 641 मरीजों की मौत भी हुई। केरल के आंकड़े लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। यहां मंगलवार को 22,129 संक्रमितों की पहचान हुई। यह आंकड़ा पिछले 2 महीनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 29 मई को 23,513 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,966
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,491
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 641
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.22 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.93 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां मंगलवार को 22,129 लोग संक्रमित पाए गए। 13,415 लोग ठीक हुए और 156 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 33.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,327 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.45 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां मंगलवार को 6,258 लोग संक्रमित पाए गए। 12,645 लोग ठीक हुए और 254 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.31 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 82,082 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. दिल्ली
    दिल्ली में मंगलवार को 77 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 42 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,046 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 570 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. उत्तर प्रदेश
    यहां मंगलवार को 36 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 73 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,754 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 798 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. गुजरात
    राज्य में मंगलवार को 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 57 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 285 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  6. राजस्थान
    यहां मंगलवार को 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 34 लोग ठीक भी हुए और एक मरीज की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,953 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 278 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां मंगलवार को 11 नए मामले सामने आए और 13 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 138 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website