कोरोना: देश में बीते दिन 36,126 नए मामले मिले, 37,934 ठीक हुए

कोरोना: देश में बीते दिन 36,126 नए मामले मिले, 37,934 ठीक हुए

नई दिल्ली। देश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 36,126 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 491 लोगों की जान गई, जबकि 37,934 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी। देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3.21 करोड़ से अधिक हो गई है और 4.31 लाख लोगों की मौत हुई है।

केरल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। यहां लगातार 5वें दिन एक्टिव केस में बढ़ोतरी हुई। रविवार को 242 की वृद्धि के साथ यह संख्या 1,80,244 हो गई। सोमवार को राज्य में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 1,69,511 थी। यहां अब तक 18,499 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 36,126
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,934
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 491
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.21 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.13 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.31 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.79 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां शनिवार को 19,451 लोग संक्रमित पाए गए। 19,104 लोग ठीक हुए और 105 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 36.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 34.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,499 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां शनिवार को 5,787 लोग संक्रमित पाए गए। 5,352 लोग ठीक हुए और 179 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.34 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 63,262 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. दिल्ली
    दिल्ली में शनिवार को 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 39 लोग ठीक हुए और 1 व्यक्ति की मौत हुई। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,069 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 478 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. गुजरात
    यहां शनिवार को 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 18 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,078 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 185 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  5. राजस्थान
    यहां शनिवार को 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 11 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 208 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. उत्तर प्रदेश
    यहां शनिवार को 42 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 64 लोग ठीक हुए, जबकि 1 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,783 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 446 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां शुक्रवार को 16 नए मामले सामने आए और 8 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 111 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website