पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे। अमरिंदर सिंह उसी दिन अपनी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ (PLC) पार्टी का भी भाजपा में विलय करेंगे। कैप्टन के साथ उनके करीबी पंजाब के 5-6 पूर्व मंत्री भी भाजपा की सदस्यता लेंगे।
भाजपा पंजाब में पार्टी के पुनर्गठन की तैयारी में हैं, क्योंकि वर्तमान भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय होने के बाद पार्टी नेतृत्व कैप्टन और उनके करीबियों को पंजाब में अहम जिम्मेदारियां सौंप सकता है।