केन्द्रीय मंत्री से टीचर ने पूछा सवाल, तो नाराज मंत्री ने कर दिया सस्पेंड

केन्द्रीय मंत्री से टीचर ने पूछा सवाल, तो नाराज मंत्री ने कर दिया सस्पेंड

बीदर: कर्नाटक के शिक्षा विभाग ने एक स्कूली शिक्षक को सस्पेंड कर दिया। शिक्षक की केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा से फर्टिलाइजर की सप्लाई को लेकर फोन पर बात की थी। शिक्षक पर इस बातचीत को रिकॉर्ड करने और उसे वायरल करने का आरोप है। इसे गैर-जिम्मेदारा हरकत बताते हुए राज्य सरकार ने यह कार्रवाई की है।

शिक्षक कुशाल पाटिल कर्नाटक के बीदर जिले के हेदापुरा गांव का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। दरअसल, उनका एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुशाल और केंद्रीय मंत्री खुबा की बातचीत है। पहले कुशाल मंत्री से फर्टिलाइजर की सप्लाई की कमी पर सवाल पूछ रहे हैं। इस पर मंत्री कहते हैं कि वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।इसके बाद केंद्रीय मंत्री कहते हैं कि वह पहले ही राज्यों को फर्टिलाइजर भेज चुके हैं। फिर उन्होंने पाटिल को स्थानीय विधायक से संपर्क करने के लिए कहा। इसके बाद पाटिल भड़क गए और उन्होंने मंत्री को अपने गांव से वोट मांगने की चुनौती देते हुए कहा कि वह फिर से बीदर लोकसभा क्षेत्र से नहीं चुने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website