कल से कड़ाके की ठंड!:तेजी से लुढ़केगा रात का पारा; कई इलाकों में शीतलहर का भी असर

कल से कड़ाके की ठंड!:तेजी से लुढ़केगा रात का पारा; कई इलाकों में शीतलहर का भी असर

मध्यप्रदेश में दो-तीन दिन से ठंड के तेवर ठंडे हैं, लेकिन कल यानी, 25 नवंबर से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रात का पारा तेजी से लुढ़केगा तो कई इलाकों में शीतलहर का असर भी होगा। हिल स्टेशन पचमढ़ी समेत नौगांव आदि इलाकों के पारे में गिरावट होगी। अभी यहां का तापमान 6 डिग्री के आसपास चल रहा है।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 25 नवंबर से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। 25 से 28 नवंबर के बीच यह स्थिति बनी रहेगी।

प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौसम सबसे ठंडा है। यहां रात का पारा 6 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसके अलावा नौगांव में तापमान 7 से साढ़े सात डिग्री सेल्सियस के बीच है। छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, उमरिया, मलाजखंड, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, रायसेन में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही पारा और लुढ़केगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website