उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने CM पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने CM पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा

देहरादून। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं सीएम रावत भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। 4 साल पूरे होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार के मंत्री धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मजबूत विकल्प के रूप में उभरे हैं। उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट और अनिल बलूनी को भी मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी कुमाऊं क्षेत्र से एक उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

वहीं मुख्यमंत्री रावत ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी मामलों के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार सिंह कुछ दिन पहले अचानक देहरादून पहुंचे और कोर ग्रुप की बैठक की। इस बैठक के बाद से ही रावत को पद से हटाए जाने को लेकर अटकलें लग रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शाम को कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

बता दें कि उत्तराखंड के भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हालिया घटनाक्रम पर पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी प्रमुख सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्हें पार्टी प्रमुख का फोन आया है। भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपनी अगली कार्रवाई सभी को बताएंगे। सभी 57 भाजपा विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website