उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू, खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के पट

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू, खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के पट

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शनिवार को अक्षय तृतीया से शुरू हो गई। अगले 5 दिन में हिन्दू तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। 21 अप्रैल तक 16 लाख लोग यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

सबसे पहले दोपहर 12:35 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। CM पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की। गंगोत्री मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

वहीं, खरसाली से मां यमुना की डोली सुबह 8:25 बजे रवाना हुई। CM पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना की पूजा की। यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। दोपहर 12:41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। अब अगले छह महीने मां यमुना की पूजा यमुनोत्री धाम में की जाएगी।

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website