इंदौर में इंजीनियर के घर डकैती, सरिए से सिर फोड़ा; पत्नी-साला भी घायल

इंदौर में इंजीनियर के घर डकैती, सरिए से सिर फोड़ा; पत्नी-साला भी घायल

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना के ओमेक्स हिल्स में आधी रात को एक इंजीनियर के घर में डकैती का मामला सामने आया है। मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे हथियारबंद बदमाशों ने घर के भीतर दाखिल होते ही परिवार के एक-एक सदस्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया। उन्होंने परिवार से नकदी और जेवर मांगे। इंजीनियर ने विरोध किया और एक बदमाश को दबोच लिया। ऐसा देख बदमाशों ने मिलकर पत्थर और सरिए से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में इंजीनियर का सिर फट गया। उसके साले और पत्नी को भी चोट आई है। करीब आधे घंटे तक मारपीट करने के बाद बदमाश घर से दो मोबाइल, एक अगूंठी और कुछ नकदी ले गए।
इंजीनियर गौरव त्यागी के ओमेक्स हिल्स कॉलोनी स्थित मकान (नंबर 479) है। वे पीथपुर में इंजीनियर हैं। एडिशनल एसपी प्रशांत चाैबे ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे कुछ लाेग घर में इंटर हुए। उन्होंने त्यागी परिवार से रुपयों की मांग की। पहले इंजीनियर के साले, फिर भांजी और फिर ऊपर जाकर गौरव त्यागी से रुपए और जेवरों की मांग की। त्यागी ने विरोध किया और एक बदमाश को दबोच लिया। साथी को पकड़ में आता देख अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर सहित अन्य जगह पर चोट आई है। साथी के पकड़े जाने के कारण वे पथराव करने लगे थे।
मामले में पुलिस ने जांच कर ली है। फिंगर प्रिंट भी ले लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार का कहना है कि भीतर तीन से चार लोग इंटर हुए थे। दो से तीन लोगों के हुलिए बता पाए हैं। बेटी का कहना है कि भीतर चार लोग थे। बाहर कितने थे, ये वे नहीं बता पाए हैं। हमले में तीन लोगों को चोट आई हैं। दो नार्मल हैं, जबकि गौरव को गंभीर चोट आई है। घर पर कोई कैमरा नहीं लगा था। कॉलोनी के कैमरे से बदमाशों का पता लगा रहे हैं।

इंजीनियर गौरव त्यागी ने पुलिस को बताया कि रात 1.30 बजे के करीब बदमाश ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे। सबसे पहले नीचे कमरे में सो रही भांजी के कमरे में पहुंचे और उसे अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उससे माल के बारे में पूछा, उसने कुछ नहीं बताया तो वे ऊपर की मंजिल पर मेरे कमरे में पहुंचे। यहां मैं और गार्गी ने विरोध किया तो उन्होंने लोहे की रॉड से मारपीट की। इसके बाद नीचे सो रहे विशाल के कमरे में पहुंचे और उस पर भी हमला कर दिया। बदमाश घर से दो मोबाइल, सोने की अंगूठी और कुछ रुपए छीन कर भाग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website