आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त विनोद कांबली, लगाई मदद की गुहार

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त विनोद कांबली, लगाई मदद की गुहार

अगर आप 90 के दशक की शुरुआत से भारतीय क्रिकेट के प्रशंसक हैं तो विनोद कांबली को आप भली-भांति जानते होंगे। वह अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी और बैटिंग स्टाइल के लिए जाने जाते थे। उन्हें आपने अक्सर गले में सोने की चेन, हाथ में ब्रेसलेट और कलाई में शानदार घड़ी के साथ देखा होगा। हालांकि, समय के साथ सब बदलता है। इन दिनों कांबली की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि उन्हें पहचानना मुश्किल है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वित्तीय संकट से गुजर रहे हैं और उनके पास कोई काम भी नहीं है। कांबली की आय का एकमात्र स्रोत बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन है। जिसके जरिए उन्हें 30 हजार रुपये मिलते हैं। लेकिन इस पैसे से उन्हें अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने आखिरी बार 2019 में मुंबई टी-20 लीग में टीम को कोचिंग दी थी। उन्होंने नेरुल में तेंदुलकर मिडलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। लेकिन उनके लिए अब सफर करना मुश्किल था। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘मैं सुबह 5 बजे उठता था और कैब से डीवाई पाटिल स्टेडियम जाता था। यह बहुत व्यस्त था। मैं फिर शाम को बीकेसी मैदान में कोचिंग देना।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website