आत्मविश्वास से भरा है भारत, हम दुनिया को दे रहे हैं वैक्सीन: मोदी

आत्मविश्वास से भरा है भारत, हम दुनिया को दे रहे हैं वैक्सीन: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा समय है जब दुनिया भारत को पहले से ज्यादा उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है। कोरोना के दौरान हमारे ज्ञान-विज्ञान और हमारी टेक्नोलॉजी ने खुद को साबित किया है। आज हम दुनिया के अनेकों देशों को मेड इन इंडिया वैक्सीन दे रहे हैं।

कोरोना के दौरान भारत ने खुद काे किया साबित: पीएम मोदी 

  • हमारे यहां कहा गया है- न दैन्यं न पलायनम्।
  • यानी चुनौती कैसी भी हो, हमें खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए और न चुनौती से पलायन करना चाहिए।
  • कोरोना के दौरान भारत के ज्ञान, विज्ञान ने न सिर्फ खुद को साबित किया है, बल्कि खुद को इवोल्व किया है।
  • नया भारत, हर भारतवासी, प्रगति के लिए अधीर है। हमारी सरकार नए भारत के युवाओं की इस भावना को समझती है।
PunjabKesari

भारतवासियों की आकांक्षाएं हमें बढ़ रही आगे: पीएम मोदी 

  • 30 करोड़ से अधिक भारतवासियों की आकांक्षाएं हमें तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
  • हमारी सरकार ये भलीभांति जानती है कि बंधनों में भविष्य की लीडरशिप विकसित नहीं हो सकती। 
  • इसलिए सरकार द्वारा Tech Industry को अनावश्यक regulations से, बंधनों से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
  • भारत के IT सेक्टर ने अपने पैर दुनिया में कई साल पहले ही जमा दिए थे। 
  • सरकार द्वारा IT सेक्टर को अनावश्यक बंधनों से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
PunjabKesari

सरकार को देश के नागरिकों पर भरोसा: पीएम मोदी 

  • हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स हों या गरीबों के घर, हर प्रोजेक्ट्स की Geo Tagging की जा रही है, ताकि वो समय पर पूरे किए जा सकें। 
  • यहां तक कि आज गांवों के घरों की मैपिंग ड्रोन से की जा रही है, टैक्स से जुड़े मामलों में भी ह्यूमेन इंटरफेस को कम किया जा रहा है। 
  • सरकार को देश के नागरिकों पर, स्टार्ट्अप पर, इनोवेटर्स पर पूरा भरोसा है।
  • इसी भरोसे के साथ सेल्फ सर्टिफिकेशन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
  • बीते 6 वर्षों में आईटी इंटस्ट्री ने जो समाधान तैयार किए हैं, उन्हें हमने गवर्नेंस का अहम हिस्सा बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website