आगर में सभा करेंगे राहुल गांधी

आगर में सभा करेंगे राहुल गांधी

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन है। यात्रा आज आगर जिले में है। आगर पहुंचने पर पंडितों ने मंत्रोच्चार से यात्रा की अगवानी की। राहुल गांधी आज शाम एक सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले लंच ब्रेक के बाद यात्रा पालखेड़ी से शुरू हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई हैं। कई महिलाएं तिरंगा साफा बांधकर कदमताल कर रही हैं।

इससे पहले यात्रा आज सुबह जनाहा गांव से शुरू हुई थी, लंच ब्रेक सुमराखेड़ी में हुआ। राहुल गांधी के साथ मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी चल रहे हैं। यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। आगर-मालवा जिले में ये यात्रा सबसे लंबी दूरी तय करेगी। यहां यात्रा 3 दिन और दो रात रुक कर 97 किलोमीटर चलेगी। यहीं से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website