IPL: अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर पहुंचा

IPL: अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर पहुंचा

अहमदाबाद। कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल-14 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली, टेबल टॉपर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के 10-10 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई पहले, दिल्ली दूसरे और बेंगलोर तीसरे स्थान पर है।

इस बीच, सीजन की तीसरी जीत ने मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को चौथे स्थान पर काबिज रखा है। मुम्बई के छह अंक हैं।

मुम्बई ने राजस्तान रॉयल्स को हराते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल की। राजस्थान सातवें स्थान पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद अंतिम स्थान पर है।

English Website