राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के कैंप की मेजबानी करेगा जमशेदपुर

राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के कैंप की मेजबानी करेगा जमशेदपुर

मुंबई, | झारखंड का शहर जमशेदपुर 16 अगस्त से भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम के कैंप की मेजबानी करेगा। कैंप में भारतीय टीम एएफसी महिला एशिया कप 2022 की तैयारियां करेगी जो 20 जनवरी से छह फरवी 2022 तक आयोजित होगा।

भारत इस इवेंट की दूसरी बार मेजबानी कर रहा है। इससे पहले उसने 1979 में इसकी मेजबानी की थी। भारत का एशिया कप की तैयारी तीन वेन्यू पर होगी जिसमें मुंबई, नवी मुंबई और पुणे शामिल हैं। भारत सहित कुल 12 टीमें इस इवेंट में हिस्सा लेंगी।

महिला टीम के कोच पद संभालने के बाद थॉमस डेननेरबी ने जमशेदपुर कैंप के लिए 30 संभावितों की घोषणा की।

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार है :

गोलकीपर : अदिति चौहान, सोवमिया नरायणस्वामी, एम, लिंग्थोएनगांबी देवी, श्रेया हुडा

डिफेंडर : जाबमानी टुडु, आशालता देवी, स्वीटी देवी, हेमन शिल्की देवी, माइकल कासतांहा, ऋतु रानी, रंजना चानू सोरोखाएबाम, डब्ल्यू लिंगथोएनगांबी देवी, कृतिना देवी थोउनाओजाम, अंजू तमांग, असेम रोजा देवी

मिडफील्डर्स : इंदुमति काथिरेसान, संगीता हासफोर, मार्टिना थोकचोम, दांगमेई ग्रेस, सोम्या गुगुलोथ, सुमिथ्रा कमाराज, मरियामल बालामुरुगन, संजू, मनीषा

फॉरवर्ड : रेणु, करिश्मा शिरवोएकार, संधिया रंगनाथन, सुमाती कुमारी, दया देवी, प्यारी जाजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website