डब्ल्यूपीएल : झूलन, देविका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं चार्लोट

डब्ल्यूपीएल : झूलन, देविका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं चार्लोट

नई दिल्ली: पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में नामित किए जाने के बाद इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्डस ने कहा है कि वह भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर देविका पलशिकार के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। रविवार को, मुंबई इंडियंस के मालिकों द्वारा संचालित फ्रेंचाइजी ने घोषणा की थी कि चार्लोट मुख्य कोच होंगी, जबकि झूलन गेंदबाजी कोच और मेंटर की दोहरी भूमिकाएं निभाएंगी। दूसरी ओर, देविका सभी महिला कोचिंग स्टाफ में टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करेंगी।

चार्लोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, मैं एमआई वन परिवार में उनकी नई महिला मुख्य कोच के रूप में शामिल होने के लिए बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं महिला क्रिकेट के लिए इस तरह के रोमांचक समय में इस शानदार अवसर के लिए मुंबई इंडियंस प्रबंधन को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं झूलन, देविका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website