ग्लेन मैक्सवेल ने 225 की स्ट्राइक रेट से बनाए 70 रन, ये यूनिक रिकॉर्ड बनाए

ग्लेन मैक्सवेल ने 225 की स्ट्राइक रेट से बनाए 70 रन, ये यूनिक रिकॉर्ड बनाए

नई दिल्ली। ऑस्टे्रलियाई ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वेलिंगटन केमैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 में जोरदार हिटिंग का सबूत दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और महज 31 गेंदों में 225 की स्ट्राइक रेट के साथ 70 रन बनाकर टीम का टोटल 208 रन पर ला खड़ा किया। मैक्सवेल के लिए यह पारी खास थी क्योंकि आईपीएल में महंगे दाम पर बोली लगने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टी-20 में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

मैक्सवेल के लिए यह पारी और भी खास थी क्योंकि इसे उन्होंने अपनी मंगेतर विनी रमन के बर्थडे पर खेला। मैक्सवेल भारतीय मूल की विनी के साथ लंबे समय से रिलेशन में हैं। दोनों ने पिछले ही साल सगाई भी की थी।

मैक्सवेल द्वारा मैच में बनाए गए यूनिक रिकॉर्ड्स-

टी-20 मैचों में 200+ स्ट्राइक रेट के कारण टॉप स्कोरर बनना
6 बार : ग्लेन मैक्सवेल
6 बार : डिविलियर्स
6 बार : एरोन फिंच
6 बार : क्रिस गेल

ऐसे बनाए रन
पहली 10 गेंद : 9 रन
11-20 गेंद : 21 रन
21-30 गेंद : 40 रन

ओवर की सभी 6 गेंदें बाउंड्री पार भेजना

भारत बनाम इंग्लैंड 2007 में
युवराज सिंह ने ब्रॉड की गेंदों पर 6 छक्के मारे

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश 2019 में
आर. बर्ल ने हसन की गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के लगाए

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड 2019 में
जी मुन्से ने ओ’डोड को चार छक्के, दो चौके मारे

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड 2021 में
मैक्सवेल ने नीशम को दो छक्के, चार चौके मारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website