Hero HF 100 लॉन्च: हीरो की सबसे सस्ती बाइक, मिले अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स

Hero HF 100 लॉन्च: हीरो की सबसे सस्ती बाइक, मिले अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स

मुंबई/नई दिल्ली। मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली वाली दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी सबसे सस्ती बाइक लॉन्च की है। हीरो की नई कम्यूटर बाइक का नाम Hero HF 100 है। यह बाइक दिखने में काफी आकर्षक है और इसमें शानदार ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। बाइक को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 

कीमत
इस बार ब्रांड ने एक नया एंट्री लेवल प्रोडक्ट पेश किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे सस्ती बाइक HF 100 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 49,400 रुपये तय की है। हाल ही में कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद कंपनी की सबसे सस्ती एंट्री लेवल मोटरसाइकिल HF Deluxe की कीमत 50,700 रुपये से शुरू होकर 61,925 रुपये तक हो गई है। नई HF 100 मोटरसाइकिल HF Deluxe के बेस वेरिएंट से लगभग 1,300 रुपये सस्ती है। 

क्या मिलता है बाइक में
कंपनी ने इस सेगमेंट में उपलब्ध दोपहिया वाहनों की कीमतों को ध्यान में रखते हुए, HF 100 बेसिक ट्रिम को किकस्टार्ट और ड्रम ब्रेक में पेश किया है। Hero HF 100 का लुक और डिजाइन काफी कुछ HF Deluxe जैसा है। लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं। यह बाइक ज्यादा बिना तामझाम के अपनी कार्यक्षमता के लिए उपयोगी होगी। यह बाइक सिर्फ एक कलर ऑप्शन में पेश की गई है। इस बाइक में अलॉय व्हील्स और हैंडलबार भी काले रंग में दिए गए हैं। ऑल-ब्लैक थीम के कारण यह मोटरसाइकिल का लुक काफी स्पोर्टी लगता है। 

डिजाइन
HF100 बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें कोई प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलते हैं। लेकिन इसमें ट्यूबलेस टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि एचएफ डीलक्स पर चंकी सिल्वर रंग के पिलियन ग्रैब रेल की तुलना में इस बाइक पर पीछे की तरफ कंपनी ने मेटल ग्रैब रेल के साथ ब्लैक थीम पर तैयार किए गए एग्जॉस्ट और क्रैश गार्ड मिलते हैं। वहीं, डिलक्स मॉडल में यह क्रोम फीनिश के साथ आते हैं। 

English Website