फंडिंग की कमी के बीच 70 से अधिक भारतीय स्टार्टअप ने कर्मचारियों को निकाला

फंडिंग की कमी के बीच 70 से अधिक भारतीय स्टार्टअप ने कर्मचारियों को निकाला

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर छंटनी गहराने के साथ भारतीय स्टार्टअप भी पीछे नहीं है और पिछले 3-4 महीनों में हजारों कर्मचारियों को निकाला जा चुका है, साथ ही आने वाले महीनों में फंडिंग की बढ़ती कमी के बीच कई और कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। भारत में आज तक 70 से अधिक स्टार्टअप्स द्वारा 21,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की गई है, जिनमें बायजूस, ओला, एलपीएल, इन्नोवासेर, अनअकादमी, वेदांतु, कार्स24, ओयो, मिशु, उड़ान साथ ही और भी कई अन्य कंपनी शामिल हैं।

एडटेक सेक्टर ने सबसे ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है, 16 एडटेक स्टार्टअप्स ने अभी तक 8,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

जनवरी की शुरूआत के साथ, अधिक से अधिक भारतीय कंपनियां नौकरियों में कमी कर रही हैं। नए साल में देश में 16 से अधिक घरेलू स्टार्टअप ने कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website